Jharkhand Electricity Update:नेगेटिव बैलेंस के कारण 5243 उपभोक्ताओं की बिजली कटी 

झारखंड में 5243 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन निगेटिव बैलेंस के कारण काटा गया। JBVNL ने कहा—बिल भरते ही कनेक्शन स्वतः चालू हो जाएगा, किश्त में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध।


Jharkhand Electricity Update : JBVNL ने निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को विद्युत आपूर्ति अंचल रांची के 5243 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। ये सभी उपभोक्ता ऐसे थे जिनके खातों में बकाया बिजली बिल की राशि निगेटिव बैलेंस में थी।

वहीं, जिन उपभोक्ताओं ने बकाया राशि का ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान किया, उनका कनेक्शन स्वतः पुनः चालू हो गया। निगम ने स्पष्ट किया है कि अब से ऐसे सभी खातों में, जिनमें बैलेंस निगेटिव रहेगा, बिजली आपूर्ति स्वतः डिस्कनेक्ट हो जाएगी।


Key Highlights:

  • रांची विद्युत अंचल के 5243 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया

  • Negative Balance होने पर स्वतः बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट

  • बिल भरने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन स्वतः जुड़ा

  • बकाया बिल वालों को चेतावनी, जल्द करें भुगतान

  • उपभोक्ता किश्त में भी कर सकते हैं बिल भुगतान


Jharkhand Electricity Update

JBVNL ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिलों का भुगतान समय पर करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया राशि अधिक है और वे एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ हैं, उन्हें राहत देते हुए निगम ने कहा है कि वे किश्तों में भुगतान की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Jharkhand Electricity Update

इसके लिए संबंधित उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्रीय विद्युत कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर किश्त योजना तय करानी होगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया नहीं चुकाने की स्थिति में बिजली कनेक्शन फिर से अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाएगा।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...