15 नवंबर से राजधानी के सड़कों पर नयी सिटी बस

399
Advertisment

रांची:  रांची के शहरी शहरी परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम इस वर्ष 15 नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) से नयी सिटी बसों को शहर की सड़कों पर उतारेगा.

Advertisment

इसके लिए निगम फेज वाइज 244 सिटी बसें खरीदेगा. इसके लिए नगर निगम ने आरएफपी तैयार कर विभाग को भेजा है.

विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद बसों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. नयी सिटी बसें चलने से शहर के लोगों को आवागम में सुविध होगी.

रिंग रोड तक होगा संचालन जानकारी के अनुसार, सिटी बसों का संचालन रिंग रोड तक किया जायेगा. हर रूट पर इन बसों का संचालन होगा.

नगर निगम की ओर से बताया गया कि इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि हर रूट में 10:00 10 मिनट के अंतराल पर बस चले ताकि लोगों को ऑटो के बजाय बस का सफर करने में सहूलियत हो .

शहरी परिवहन व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

सरकार के स्तर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम दुरुस्त नहीं किये जाने के कारण शहर की सड़कों पर बिना परमिट के 15 हजार से अधिक ऑटो दौड़ रहे हैं.

इस कारण लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है. अगर सिटी बस सेवा का बेहतर संचालन हो जाये, तो ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम लगेगी और लोगों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी.

Advertisement