वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के मामले में रांची के शहरी इलाके पीछे

रांची: वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के मामले में रांची के शहरी इलाके पीछे चल रहे हैं.

इस वजह से रांची जिला को अब तक इस अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली है. इस अभियान की शुरुआत एक अगस्त 2022 को हुई है.

अब तक रांची जिला में 51.56 प्रतिशत मतदाताओं का ही वोटर कार्ड आधार से लिंक हो पाया है.

रांची जिला में मतदाताओं की कुल संख्या 23,32,141 है. इनमें से करीब 12 लाख मतदाताओं का ही वोटर कार्ड आधार से लिंक हो पाया है.

रांची विधानसभा क्षेत्र में अब तक 27.67 फीसदी, हटिया विस क्षेत्र में 37.80 और कांके विस क्षेत्र में 46.17 फीसदी मतदाताओं का ही वोटर कार्ड आधार से लिंक हो पाया है.

वहीं, जिले के ग्रामीण इलाकों में अच्छी प्रगति है. इसमें सबसे आगे सिल्ली विस क्षेत्र है. यहां 76.90 प्रतिशत वोटर कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं.

वहीं, तमाड़ विस क्षेत्र में 75.37 प्रतिशत वोटर कार्ड आधार से लिंक चुका है.

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...

JTET 2026: झारखंड में एक नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने जैक के आग्रह को स्वीकार करते हुए JTET परीक्षा एक नवंबर को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई...