बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे दर्ज करें शिकायत, योजनाओं की होगी Real Time Monitoring

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज कर उसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सकेगी।


Rural Development  पटना: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्रीकृत ग्रामीण योजना अनुश्रवण एवं क्रियाशीलता पर्यवेक्षण प्रणाली (सीआरएसएमएफटीएस) लॉन्च की है। इस नई एकीकृत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से अब राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायत, सुझाव और जानकारी सीधे विभाग तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही दर्ज शिकायतों की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकेंगे।

Rural Development :कई प्रमुख योजनाओं की होगी ऑनलाइन निगरानी

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जीविका, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र के लोग वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद आवेदक समय समय पर उसकी स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।


Key Highlights:

  • ग्रामीण विकास विभाग ने सीआरएसएमएफटीएस डिजिटल प्रणाली की शुरुआत की।

  • व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और हेल्पलाइन से दर्ज होगी शिकायत।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई योजनाओं की होगी ऑनलाइन निगरानी।

  • रियल टाइम डेटा से जिला और मुख्यालय स्तर पर होगी सतत समीक्षा।

  • ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि नई प्रणाली से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।


Rural Development :कंट्रोल रूम और रियल टाइम मॉनिटरिंग से बढ़ेगी जवाबदेही

नई प्रणाली लागू होने से विभागीय योजनाओं में आने वाली कमियों और समस्याओं की त्वरित पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान किया जा सकेगा। इसके अलावा क्षेत्रीय अधिकारियों के निरीक्षण और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक आसान और प्रभावी होगी।

रियल टाइम डेटा उपलब्ध होने से जिला और मुख्यालय स्तर पर योजनाओं की लगातार समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के तहत तैयार किए गए बुनियादी ढांचे और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

Rural Development :मंत्री बोले, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सीआरएसएमएफटीएस प्रणाली लागू होने से शिकायतों का त्वरित निष्पादन संभव होगा। शिकायतों की सतत निगरानी से पारदर्शिता बढ़ेगी और पर्यवेक्षण की प्रक्रिया भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक सुधार आएगा।


Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...