पटना पहुंचे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल जनाब सैयद अता हसनैन, 14 मार्च को लेंगे शपथ

पटना : बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल जनाब सैयद अता हसनैन आज यानी 12 मार्च को पटना पहुंचे और वह 14 मार्च को शपथग्रहण करेंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री अशोक चौधरी और सुनील कुमार ने किया। पटना एयरपोर्ट पर ही नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल जनाब सैयद अता हसनैन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू 14 मार्च को नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल जनाब सैयद अता हसनैन को राजभवन में शपथ दिलाएंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बिहार के 30वें गवर्नर बनेंगे

आपको बता दें कि 14 मार्च को लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। वे राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे। बिहार के संवैधानिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन अब बिहार की कमान बतौर राज्यपाल संभालेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद, अब उनके शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Lieutenant General Janab Syed Ata Hasnain 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पत्नी संग गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, पटन देवी में भी की पूजा अर्चना

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img