New Year Celebration : जू-इको पार्क में दोगुने-तिगुने दाम पर बिक रहे टिकट, सभी जगहों पर लोगों की भारी भीड़

पटना : नववर्ष के प्रथम दिन पटनावासी जश्न मनाने के लिए चिड़ियाघर, राजधानी वाटिका और गंगाजेपी पथ के आसपास गंगा किनारे वाले भागों सहित पार्कों, मंदिरों में पहुंच रहे हैं। दोपहर पहले का दृश्य गजब ही देखने को मिला। धूप निकलने से मौसम भी सुहाना हो गया है। चिड़ियाघर में आज के लिए प्रवेश शुल्क 150 रुपए है इसके बाद भी लोगों की भीड़ लगी हुई है।

नववर्ष के स्वागत में बुधवार की देर रात शहर में उत्साह और उमंग देखने को मिला

आपको बता दें कि नववर्ष के स्वागत में बुधवार की देर रात शहर में उत्साह और उमंग देखने को मिला। जैसे ही रात 12 बजे बजते ही डाकबंगला चौराहा और जेपी गंगा पथ सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों ने जमकर मस्ती की। अपने परिवारों के साथ रिश्तेदारों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। संगीत और आतिशबाजी के बीच पूरा शहर झूमता नजर आया। कई जगहों पर लोग सड़कों पर नाचते हुए नए साल का स्वागत करते दिखे।

Patna Zoo 1 22Scope News

संजय गांधी जैविक उद्यान में हुई विशेष तैयारी

वहीं नववर्ष पर संजय गांधी जैविक उद्यान में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भव्य तैयारियां की गई है। चिड़ियाघर परिसर में रंग-बिरंगे पौधों लगाए गए है। वर्ष के पहले दिन संभावित भीड़ को देखते हुए जू प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए हैं। साथ ही जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई। नववर्ष के पहले दिन जू के टिकट दरों में भी वृद्धि की गई है। वयस्कों के लिए टिकट शुल्क 50 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए कर दिया गया है, जबकि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों का टिकट 20 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है। लेकिन नववर्ष के दिन जू घूमने आने वाले पर्यटक बोटिंग, बैटरी गाड़ी, मछली घर और झूला जैसी सुविधाओं का आनंद नहीं उठा सकेंगे।

Patna Zoo 2 22Scope News

इको पार्क में टिकट काउंटर बढ़े

शहर के इको पार्क में बढ़ती भीड़ को देखते हुए टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। पार्क में तीन अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए गए हैं ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। वयस्कों के लिए टिकट 20 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया है, जबकि बच्चों का टिकट 10 रुपए से बढ़ाकर 25 रुपए कर दिया गया है। वहीं वीर कुंवर सिंह पार्क में एक जनवरी को वयस्कों के लिए टिकट शुल्क 25 रुपए और बच्चों के लिए 10 रुपए निर्धारित किया गया है।

यह भी देखें :

Patna Zoo 22Scope News

यह भी पढ़े : नूतन वर्ष-2026 पर आरण्य देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

30 मई से पहले करा लें यह जरूरी काम, वरना रुक...

पटना : समाज कल्‍याण विभाग के मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता ने सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा...

Assistant Teacher Result Case: झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी को सीट सुरक्षित...

 सहायक आचार्य नियुक्ति के संशोधित रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई। जेएसएससी को सीट सुरक्षित रखने का निर्देश।Assistant Teacher...

अब पंचायत स्तर पर होगा जन-समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

पटना : 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत बिहार सरकार ने पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' लगाकर जन-समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान करने...

Fuel Crisis in Ranchi: रांची समेत कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल संकट...

रांची और आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी। कई पेट्रोल पंप ड्राई हुए, लोगों की भीड़ बढ़ी और कई जगह राशनिंग शुरू...

Blood Crisis in RIMS: रिम्स समेत झारखंड के बड़े अस्पतालों में...

रांची रिम्स और धनबाद एसएनएमएमसीएच में खून की भारी कमी से मरीजों की परेशानी बढ़ी। कई ऑपरेशन टालने पड़े, ब्लड बैंक का स्टॉक बेहद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img