धनबादः इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) सितंबर-अक्टूबर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी तैयारियां तेज करने की बात कही जा रही है, लेकिन यह तैयारी धरातल पर कहीं दिख नहीं रही.

एस.एन.एम.एम.सी.एच में एसएनसीयू (सिकल नियोनेटल केयर यूनिट) और एनआइसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) यूनिट में प्रति दिन 10 से 15 नवजात भर्ती के लिए आ रहे है, लेकिन नवजातों को जगह नहीं मिल पा रही है.
इस परिस्थिति में यदि तीसरी लहर आती है तो नवजात और बच्चों को भर्ती करने की समस्या सामने आयेगी. तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर हस्पताल प्रबंधन मुंह खोलने को तैयार नहीं है. वैसे हस्पताल प्रबंधन ने 5 बेड का NICU और 50 बेड का PICU पर काम जारी रहने की बात कही है.
रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आईसीएमआर की टीम का कोडरमा दौरा


















