NCP की नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने पूरा किया 15 दिनों का जनसंपर्क प्रवास, लोगों से मिल…

लखनऊ: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह के निर्देश पर 15 दिन का जनसम्पर्क प्रवास पूरा कर लिया। इस दौरान वे झाँसी, ललितपुर, बाराबंकी, कालपी और कानपुर जैसे जिलों में विभिन्न सामाजिक वर्गों से मिलीं और पार्टी की नीति एवं रीति से उन्हें अवगत कराया। NCP NCP NCP NCP NCP 

हर वर्ग से की मुलाकात, मिला जनसमर्थन

कामिनी शर्मा ने प्रवास के दौरान किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, शिक्षकों और स्थानीय नेताओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर मैं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से मिलने निकली थी। इस यात्रा में मुझे जो आत्मीयता और समर्थन मिला, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समाज के सभी तबकों की आवाज़ बनने के लिए प्रतिबद्ध है और यही संदेश वह जनता तक पहुंचा रही हैं।

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान को PM की दो टूक पर जदयू ने रखी अपनी राय, कहा…

झाँसी से कानपुर तक संवाद का सिलसिला

कामिनी शर्मा का प्रवास झाँसी से शुरू होकर ललितपुर, बाराबंकी, कालपी होते हुए कानपुर तक पहुंचा। हर जिले में उन्होंने स्थानीय समस्याओं, जनभावनाओं और विकास की जरूरतों को गंभीरता से सुना और पार्टी के रोडमैप को साझा किया।

नीति-रीति का प्रसार

कामिनी ने बताया कि उन्होंने इस प्रवास के दौरान जनता को पार्टी की नीति-रीति से परिचित कराया। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कैसे विकास, समानता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें – Bihar में किसानों के द्वार तक पहुँचाया जा रहा बैंक, सहकारिता मंत्री ने कहा…

महिला नेतृत्व की नई मिसाल

प्रदेश महासचिव के रूप में कामिनी शर्मा का सक्रिय अभियान न केवल पार्टी को जमीनी स्तर पर मज़बूती देने का प्रयास है, बल्कि यह महिला नेतृत्व को नया आयाम देने की दिशा में भी अहम कदम है। कामिनी शर्मा का यह 15 दिवसीय प्रवास न केवल राजनीतिक दृष्टि से अहम रहा, बल्कि यह बताता है कि किस तरह सीधे जन संवाद से पार्टी अपनी जड़ें मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। आने वाले चुनावों में यह अभियान पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अब सीखेंगे फ्रेंच और जर्मन, CS ने किया उद्घाटन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel