बाढ़ में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या

PATNA : पटना के बाढ़ में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के वार्ड सदस्य परमानंद सिन्हा को अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना बाढ़ के बाजार समिति के पुराने गोदाम के पास की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची. मृतक के शव के पास से आईडी कार्ड पुलिस ने बरामद कर शिनाख्त की.

badh hatya 22Scope News

वार्ड सदस्य की हत्या के कारणों को जानने में जुटी पुलिस


घटना के कारणों को जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है. मृतक के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और उसके हाथ में दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं. घटना किस कारण से घटी और किसने घटना को अंजाम दिया इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है.


घटना के बाद इलाके में सनसनी


नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर दिया है.

स्थानीय लोगों ने हत्या पर चिंता जाहिर की है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पार्षद को सुबह चाय पीते

जिस गुलाब बाग चौक पर देखा वहां से कुछ दूर पर ही हत्या कर दी गई.

नगर परिषद के सभी पार्षदों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

मृतक जमीन से जुड़ा कारोबार भी करते थे, उनकी पत्नी ने

मुखिया का चुनाव भी लड़ा था. एएसपी अरविंद प्रताप ने कहा कि अपराधियों की धर पकड़ जारी है.

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img