Dhanbad- News 11 भारत के संचालक अरूप चटर्जी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यावसायी राकेश ओझा
ने कहा है कि अरूप चटर्जी और मैनेजर राय के द्वारा उनकी फैक्ट्री के सामने कैमरा लगाकर फैक्ट्री की
सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. 13 जून को न्यूज 11 के द्वारा एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप
पर भेजा गया था, उसके बाद 11 लाख रुपये की मांग की गयी थी, पैसे नहीं देने की सुरत में बर्बाद करने की धमकी दी गयी थी.
परेशानी की हालत में News 11 के प्रतिनिधि को किया 6 लाख रुपये का भुगतान
व्यावसायी राकेश ओझा ने कहा कि इसके बाद परेशानी की हालत में मेरे द्वारा चनचनी कॉलोनी स्थित
आवास पर News 11 के एक प्रतिनिधि को 6 लाख रूपये का भुगतान किया गया.
इसकी सारी रिकार्डिंग भी मौजूद है. लेकिन राकेश ओझा के द्वारा News 11 भारत के किस प्रतिनिधि को
भुगतान किया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गयी. वैसे व्यावसायी राकेश ओझा ने दावा किया कि कानूनी
अड़चनों के कारण वह उस प्रतिनिधि का नाम सामने नहीं ला रहे हैं. इसकी जानकारी अदालत में दी जाएगी.
अरुप चटर्जी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
यहां यह भी बता दें कि News 11 भारत के संचालक अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद अब तक पुलिस की
ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है. जबकि व्यावसायी की ओर से अपना पक्ष रखा जा रहा है.
इस बीच धनबाद पुलिस ने अरूप चटर्जी को सीजीएम के आवासीय कोर्ट में पेश किया,
जहां से उन्हे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
News 11 bharat के संचालक को मिली बेल, अदालत ने पुलिस की कार्रवाई को माना अवैध
केयर विजन चिटफंड मामले में News 11 Bharat के संचालक अरुप चटर्जी को नहीं मिली जमानत
Highlights







