NH किनारे खड़ी बस में लगी अचानक आग, फिर धू-धूकर जलने लगी

निरसा/धनबाद. अनुमंडल अंतर्गत मैथन ओपी के विपरीत एनएच (NH) किनारे काफी लंबे समय से खड़ी पम्मी नामक पीले रंग की बस में अचानक आग लग गयी। इसके बाद बस धू धूकर जलने लगी। धीरे-धीरे देखने वालों की भीड़ जुट गयी।

NH किनारे खड़ी बस में लगी आग

बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से किसी कारण पीले रंग की पम्मी बस मैथन थाना के विपरीत टोल प्लाजा के कुछ ही दूर पर खड़ी थी। आज अचानक बस में आग लग गयी।

आग पर काबू पाने के लिए मैथन से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। वहीं बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद इसका खुलासा हो पाएगा।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...