NHM Jharkhand Recruitment Row: एनएचएम झारखंड में 298 संविदा पदों की बहाली प्रक्रिया गड़बड़ी के आरोपों के बाद रद्द। योग्य अभ्यर्थियों को बाहर रखने पर जांच के निर्देश।
NHM Jharkhand Recruitment Row रांची: एनएचएम झारखंड के अंतर्गत 298 संविदा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बहाली के तरीकों पर गंभीर आपत्तियां उठने और योग्य अभ्यर्थियों को चयन सूची से बाहर रखने के आरोप सामने आने के बाद पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।
यह विज्ञापन 20 जून 2025 को प्रकाशित किया गया था। मामले की जानकारी झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को दे दी है। अब संभावना जताई जा रही है कि नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा।
NHM Jharkhand Recruitment Row: National Health Mission के तहत प्रस्तावित थे 298 पद
एनएचएम कार्यालय की ओर से वरीय अस्पताल प्रबंधक के 39 पद, अस्पताल प्रबंधक के 201 पद, वित्तीय प्रबंधक के 29 पद और आईटी एग्जीक्यूटिव के 29 पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति की जानी थी।
इन पदों के लिए 41 हजार से 60 हजार रुपये तक मासिक मानदेय निर्धारित किया गया था। नियुक्ति प्रक्रिया 28 और 29 नवंबर को आयोजित की जानी थी।
Key Highlights
298 संविदा पदों की बहाली प्रक्रिया रद्द
योग्य अभ्यर्थियों को बाहर रखने की पुष्टि
29 अभ्यर्थियों को गलत तरीके से नॉट शॉर्टलिस्टेड किया गया
41 हजार से 60 हजार रुपये तक मानदेय तय
मुख्यमंत्री सचिवालय ने जांच के निर्देश दिए
NHM Jharkhand Recruitment Row: नियुक्ति प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों की आपत्ति
अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया के तौर-तरीकों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। 31 अक्टूबर को जारी एक सूचना के तहत अभ्यर्थियों से दोबारा दस्तावेज अपलोड कर दावा प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके लिए एक और दो नवंबर तक का ही समय दिया गया, जबकि तीन नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि तय थी।
अस्पताल प्रबंधक पद के लिए स्क्रूटनी के बाद जारी सूची में कई योग्य अभ्यर्थियों को नॉट शॉर्टलिस्टेड बताया गया। बाद की जांच में 29 अभ्यर्थियों को गलत तरीके से बाहर रखने की पुष्टि हुई।
वहीं कुछ ऐसे अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने की बात भी सामने आयी, जो निर्धारित अर्हता और अनुभव की शर्तें पूरी नहीं करते थे।
NHM Jharkhand Recruitment Row: मुख्यमंत्री सचिवालय ने मांगा स्पष्टीकरण
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय ने एनएचएम के प्रशासनिक पदाधिकारी के माध्यम से मानव संसाधन कोषांग से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराने का निर्देश भी दिया गया।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया था।
अब बहाली प्रक्रिया रद्द होने के बाद नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की तैयारी की जा रही है।
Highlights


