NIA की टीम पहुंची सीवान, 5 घंटे से ज्यादा की सुहेल के घर में छापेमारी

सीवान : सीवान में आज अहले सुबह एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। सीवान शहर के सराय थाना क्षेत्र के पुराना किला पोखरा निवासी अख्तर अली के यहां एनआईए टीम ने छापेमारी किया हैं। एनआईए टीम ने करीब पांच घंटे से ज्यादा अख्तर अली और उसके पुत्र सुहैल अली एवं आमिर अली से पूछताछ की।

बताया जाता है कि सुहैल अली सिवान शहर के सब्जी मंडी में पिता के साथ सब्जी का कारोबार करता हैं वही उसका भाई आमिर अली शहर के तेलहट्टा बाजार में कपड़ा की दुकान चलाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुहैल का कारोबार हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर से होता हैं। सुहैल के बैंक खाते में हुए लेन देन को देखते हुए उसका अकाउंट करीब छह महीने पहले फ्रिज कर दिया गया था। आज सोमवार अहले सुबह करीब पांच बजे एनआईए टीम सिवान सदर सीओ रवि शेखर, सराय थाना, पचरुखी थाना, नगर थाना के साथ पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। पांच घंटे से ज्यादा चली इस छापेमारी में एनआईए टीम को क्या कुछ बरामद हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि पांच घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद जब पांच सदस्यीय टीम बाहर निकली तो मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। मीडिया के सवालों पर एनआईए टीम ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। एनआईए टीम से सिर्फ इतना कहा की प्रेस रिलीज के माध्यम से इसकी जानकारी दे जाएगी। वहीं सराय थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हां मेरे थाना क्षेत्र में छापेमारी हुई है, एनआईए टीम की छापेमारी हैं। लेकिन किस लिए ये छापेमारी हुई है इसकी जानकारी नहीं हैं। एनआईए टीम के आने के जानकारी के बाद दल बल के साथ यहां पहुंचें हुए हैं।

यह भी पढ़े : गोविंदपुर गांव स्थित बगीचे में बांस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

रवि कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!