Nirsa News: चिरकुंडा थाना प्रभारी पर बेरहमी से पिटाई का लगा आरोप, धनबाद एसएसपी से हुई शिकायत

Nirsa News: जिस पुलिस को आम जनता का रक्षक बनकर उसकी हिफाजत करना हो वही अगर भक्षक बन जाए तो इसे क्या कहेंगे. जी हां चिरकुंडा पुलिस पर ये आरोप लग रहा है चिरकुंडा पुलिस ने कुमारधुबी निवासी यदुनंदन साव को सिलिंडर चोरी के आरोप में इस बेरहमी के साथ पिटाई किया जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. हैवानियत ऐसी जिसकी बानगी हम आपको दिखाने जा रहे है और पीड़ित के जिस्म पर पुलिसिया मार का दाग देखकर आप स्तब्ध रह जाएंगे कि चिरकुंडा पुलिस किस बेरहमी के साथ आम लोगों के साथ पेश आती है.

इधर इस बर्बरता के विरुद्ध पीड़ित यदुनंदन साव ने वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय के विरुद्ध शिकायत किया है. उस शिकायत में पीड़ित ने लिखा है कि अवैध रूप से उसे हिरासत में लेकर बर्बरता के साथ उनकी पिटाई की गई है साथ ही छोड़ने के एवज में 50000 रुपया मांगा गया था. लेकिन एक गरीब ऑटो चालक होने के नाते किसी से कर्ज लेकर 47,500 दे पाया जिसके बाद मुझे धमकी देकर छोड़ा गया कि इस बात को बहार किसी को भी बताने का काम नहीं करना वरना दोबारा लाकर बंद कर दिए जाओगे.

Nirsa News: पीड़ित ने की इंसाफ की गुहार

थानेदार साहब जनता जानना चाहती है कि आम आदमी के साथ आखिर ये बर्बरता क्यों. वही क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर आपकी ओर से अंकुश लगाने का सफल प्रयास नहीं किया जा रहा है. एक लाचार पीड़ित गिड़गिड़ा रहा है और पूरे विभाग से इंसाफ का गुहार लगा रहा है. अब देखना ये होगा कि आखिर इस पीड़ित को इंसाफ कब तक मिलता है और वरीय पदाधिकारी ऐसे बेरहम पुलिस पर कार्रवाई कब करते है. निरसा से आजाद अंसारी की रिपोर्ट…

Ranchi Airport: घने कोहरे से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, पुणे और मुंबई...

रांची में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। पुणे और मुंबई से आने वाली दो...

Ranchi Crime: लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6.01...

 रांची के पुंदाग में लोन दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 6 लाख 1 हजार 200 रुपये की ठगी का आरोप लगा है।...

Jharkhand Private University: निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म, पहले...

 झारखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। नए कानून के तहत पहले इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा, फिर अनुमति...