Nirsa News: राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के ईसीएल मुगमा एरिया के बैनर तले क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर एक बार आवाज उठाया है. प्रेस वार्ता के दौरान राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चिरकुंडा नगर परिषद में अधिकारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से हावी है. जब से नगर परिषद की बोर्ड भंग हुई है, तब से यहां अधिक अधिकारी अपनी मनमानी ढंग से कार्यालय को चला रहे है और योजनाओं में लूट खसोट कर रहे है. ऐसे कई योजना नगर परिषद के द्वारा पारित किया गया है जो काम अब तक धरातल पर हुआ ही नहीं और जो हुआ है वह सही ढंग से नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने कई बार आरटीआई किया लेकिन अब तक मुझे आरटीआई का कोई जवाब नहीं दिया गया है. इससे यह साबित होता है कि नगर परिषद लूट का अड्डा बन गया है.
IND vs SA 3rd ODI: मैच से पहले जानें Vizag के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
Nirsa News: शहीदों का कोई छत नहीं मिला: अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा
चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा बीते वर्ष चिरकुंडा सहित चौक पर शहीदों के नाम पर सौंदर्यीकरण किया गया. लेकिन आज तक शहीदों का कोई छत नहीं मिला. वहां भी भ्रष्टाचार झलक रही है, साथ ही हमारे संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा खुले छत के नीचे एक कोना में स्थापित कर दिया गया है. जो कहीं ना कहीं बाबा साहेब का अपमान हो रहा है. इन सभी योजनाओं में पूरी तरह से बंदर बाट हुई है.
योजना का काम सही से नहीं हो पाया इसके साथ ही नेहरू रोड में और चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के समीप करोड़ो रूपये के राशि से सौन्द्रीयकर्ण का कार्य हुआ. आज कुछ ही साल में सभी योजना खंडहर बन गया है. साथ ही ऐसे कई कार्य हुए जो बिना शिलापट्ट के कर दिया गया. इसके पारदर्शिता होनी चाहिए साथ ही ऐसे कई योजनाओं में गड़बड़ी के खिलाफ बिट्टू मिश्रा ने वार्ता के दौरान कही. निरसा से आजाद अंसारी की खबर…
Highlights


