Advertisment

Nirsa-मंदबुद्धि महिला ने सड़क किनारे जना बच्चा

काली चींटियों ने किया हमला

Nirsa: मंदबुद्धि महिला ने सड़क किनारे जना बच्चा : कंचनडिह मोड़ स्थित नेशनल हाइवे के किनारे भीक्षाटन

करने वाली एक मंदबुद्धि महिला ने एक पेड़ के नीचे एक बच्ची को जन्म दिया.

महिला अपना नाम हिरपतिया बता रही है, इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है.

लगता है यह किसी हादसे का शिकार है. जिसकी चोट से यह अब तक उबर नहीं पायी है.

सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के समय कुछ महिलाओं  की नजर इस पर पड़ी.  उसके बाद पूरे क्षेत्र में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई.

किसी तरह यह खबर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राय को लगी, उसके बाद 108 पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया गया.

बताया जा रहा  है कि काले काले चिट्टियों का झुंड नवजात शिशु के नाल को कुतर रहा था.

स्वास्थ्य कर्मियों ने सुती कपड़े से नवजात के शरीर पर लगी मिट्टी को साफ किया.

साथ ही इसकी सूचना निरसा थाना प्रभारी को देने का प्रयास किया गया, लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा फोन नहीं उठाया गया.  

सड़क किनारे जना बच्चा : एसएनएमएमसीएच में जच्चा-बच्चा को कराया भर्ती

इसके बाद डॉ. रोहित गौतम से संपर्क किया गया.

उनके द्वारा समुचित व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया गया और नवजात और महिला को

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां से डॉ पुष्पा करकेटा की देख-रेख में प्राथमिक

उपचार के बाद दोनों को  धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया.

एनआईसीयू में डॉ अविनाश कुमार की देख-रेख में नवजात का इलाज चल रहा है.

सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से जिला प्रशासन से समुचित इलाज के साथ-साथ ही

दोनों को रिहेवलिटेसन हेतु समुचित व्यवस्था करवाने की अपील की गई है.

रिपोर्ट: संदीप

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...