…तो बाइक नहीं चला पाते राहुल-तेजस्वी, JDU नेता संजय झा ने निशांत के राजनीति में एंट्री पर कह दी बड़ी बात…

पटना: बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव है और ऐसे में बिहार की सियासत भी काफी गर्म है। बिहार में विपक्ष सत्ता पक्ष पर विकास नहीं करने और मुद्दों की राजनीति से भटकाने का आरोप लगा रहा है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की भी चर्चाएँ होती रहती है। इन सब मुद्दों पर एक निजी चैनल के साथ बात करते हुए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने एक तरफ जहां राहुल और तेजस्वी पर तंज कसे वहीं दूसरी तरफ उन्होंने निशांत के राजनीति में आने के सवाल का भी जवाब दिया।

निजी चैनल से बात करते हुए राज्यसभा सांसद एवं JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 2005 में जब नीतीश कुमार को बिहार की कमान मिली थी तो उस वक्त से वह लगातार बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। नीतीश कुमार को कोई गुजरात या महाराष्ट्र जैसा राज्य नहीं मिला था जो कुर्सी पर बैठते ही काम शुरू कर देना था बल्कि उन्हें एक ऐसा राज्य मिला था जहां सब कुछ खत्म हो गया था। अब नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में काफी काम किया है और एक बार फिर से बिहार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें – बिहार के 3 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में…

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अभी बिहार में लाखों शिक्षकों की भर्ती की गई, देश भर में सबसे अधिक महिलाएं बिहार पुलिस में हैं। इसके साथ ही संजय झा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अभी बिहार में यात्रा कर रहे हैं और बाइक की सवारी कर रहे हैं वह भी नीतीश कुमार की ही देन है। अगर उनकी सरकार रहती तो वे एक दिन में दरभंगा भी नहीं पहुंच पाते लेकिन नीतीश कुमार ने सड़कों को इतना बढिया बना दिया है कि वे बिहार में जीप से और बाइक से यात्रा कर रहे हैं।

इस दौरान JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत पर उठ रहे सवालों पर कहा कि वे बिल्कुल ही स्वस्थ हैं और राज्य का विकास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि मेरा व्यक्तिगत राय है कि निशांत अब पार्टी का काम काज देखें लेकिन इसमें अंतिम फैसला सीएम नीतीश को लेना है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी लोग कहते हैं कि जदयू का भविष्य अँधेरे में है तो बता दें कि नीतीश कुमार ने इतना बड़ा कुनबा तैयार कर लिया है कि उनकी पार्टी हमेशा चलती रहेगी और लोगों के विकास के लिए काम करती रहेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–    बिहार में भाग्य नहीं वरीयता देगा साथ, अमीनों के प्रमोशन के लिए…

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...