Nishant का स्वागत है, केंद्रीय मंत्री मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा…

पटना: 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant  Kumar) के राजनीति में आने की चर्चा हो चुकी है। एक बार फिर निशांत के राजनीति में आने की चर्चा काफी तेज है। कारण है कि पिछले दो महीने में निशांत ने दो बार मीडिया के सामने विधानसभा चुनाव में अपने पिता की सरकार बनाने की अपील आमजन से की है। हालांकि निशांत के राजनीति में आने के मामले में अब तक जदयू की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Bihar में 2010 से बड़ी जीत होगी 2025 में, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने निशांत को लेकर कहा…

Tejasvi Yadav :  निशांत (Nishant) अगर राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है

इस मामले में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बीते दिनों कहा था कि निशांत (Nishant) अगर राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत है। अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री HAM के संरक्षक जीतनराम मांझी ने भी अपना मंतव्य दे दिया है। जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि निशांत का स्वागत है।

HAM Nishant के साथ हैं।

जीतनराम मांझी ने अपने पोस्ट में लिखा हिया कि ‘डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बने तो अच्छा, IAS का बेटा IAS बने तो काबिल, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बने तो होनहार, पर नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल… ये ठीक नहीं…राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पुत्र निशांत का स्वागत है। HAM निशांत के साथ हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    NDA के कई नेता पहुंचे पूर्णिया, PM नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा..

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...