निशिकांत दुबे ने लोकसभा में उठाया पाकुड़ का मुद्दा, झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

रांची. पाकुड़ में आदिवासी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा आज बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा उठाया और प्रदेश सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने सदन में केंद्र सरकार से झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

निशिकांत दुबे ने सदन में कहा कि संथाल परगना में 2000 में आदिवासियों की संख्या 36 प्रतिशत थी, जो आज घटकर 26 प्रतिशत हो गयी है। ये सरकार बांग्लादेशी घुसपैठिए को सनरंक्षण दे रही है। वहीं आदवासी छात्र इसको लेकर आंदोलन कर रहा है, तो पाकुड़ में पुलिस ने आदिवासी छात्रावास में जाकर छात्रों की पिटाई की। इसमें दो छात्र बेहद गंभीर स्थित में घायल है और 11 छात्रों को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आगे निशिकांत दुबे ने सदन में केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि झारखंड की हेमंत सरकार को बर्खाश्त किया जाए और वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...