घायल छात्रों से मिलने पहुंचे लोबिन हेंब्रम, जानिए क्या कहा

घायल छात्रों से मिलने पहुंचे लोबिन हेंब्रम ने छात्रों से बात की और घटना की निंदा की।

पाकुड़. पुलिस और आदिवासी छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम आदिवासी कल्याण छात्रावास पहुंचे और घायल छात्रों का हालचाल जाना। पूर्व विधायक ने छात्रों से बात की और घटना की निंदा की। साथ ही उन्होंने मामले में डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घायल छात्रों से मिले लोबिन हेंब्रम

लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आज आदिवासियों की स्थिति काफी खराब है। आदिवासी छात्र को बिना किसी कारण के पीटा जा रहा है और उसे केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीजीपी से छात्रावास में छात्रों के साथ हुई मारपीट में शामिल दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वे छात्रों को मारपीट कर घायल कर दें और उल्टा उन पर ही केस भी कर दें। लॉबिन हेंब्रम ने कहा कि हम इन छात्रों के साथ खड़े हैं।

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...