Jharkhand Politics : निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा जेएमएम और कांग्रेस, यह है मामला…

Ranchi – Jharkhand Politics में फिर से भूचाल आ गया है। जेएमएम और कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर डेलिगेशन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत की है।

प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों निशिकांत दुबे की ओर से सरकार के दो मंत्रियों को ईडी का समन जारी होने को लेकर दिए गए बयान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से शिकायत की है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने निशिकांत दुबे पर एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि निशिकांत दुबे के पूरे चुनावी अभियान पर रोक लगना चाहिए। भ्रामक स्थिति उत्पन्न करके राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

जेएमएम और कांग्रेस के इस डेलिगेशन में झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा और कमल ठाकुर शामिल थे।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...