Wednesday, July 30, 2025

Related Posts

भ्रष्टाचार को लेकर सोरेन परिवार पर निशिकांत दुबे ने साधा निशाना, जानिए क्या कहा

रांची. भ्रष्टाचार को लेकर सोरेन परिवार पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है। भाजपा सांसद ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार की गंगा बनाने वाले को जाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार इतना वकील का फ़ीस कैसे दे रहा है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘लोकपाल के पास ही सोरेन परिवार को अपने 108 सम्पत्ति जिसका ज़िक्र ना चुनाव आयोग या आयकर विभाग को किया है। झारखंड में भ्रष्टाचार की गंगा बनाने वाले को जाना होगा, आज दिल्ली उच्च न्यायालय के डबल बेंच ने दुबारा यह फ़ैसला दिया। सोरेन परिवार इतना वकील का फ़ीस कैसे दे रहा है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई 

बता दें कि, आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन की अपील पर आज दिल्‍ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। शिबू सोरेन ने कोर्ट से उनके खिलाफ शुरू की गई लोकपाल कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe