निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, झारखंड कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं

देवघर. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व जब भी इस पर फैसला लेंगे। कांग्रेस के वे विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

दरअसल, देवघर में आज बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अस्तित्व पूरे देश में समाप्त हो जाएगा और इसका असर झारखंड में भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई कांग्रेसी विधायक बीजेपी ज्वाइन करना चाह रहे हैं। बीजेपी का नेतृत्व जब निर्णय करेगा, वे बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे।

इस दौरान उन्होंने जेएमएम को लेकर भी बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि कल झारखंड के मंत्रिमंडल का गठन होना है। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा में बवाल मचाने वाला है।

बांस के सहारे जल रही बिजली, ढाका के विजयी पंचायत में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश...

मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही...

बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के...

गंडक नहर पुल में गिरी स्कॉर्पियो, कोई हताहत नहीं, जांच में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-28P-3165)...