बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी बधाई

22 Scope News Desk :  बीजेपी नेतृत्व द्वारा मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री ने भी नये कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुये लिखा है कि

”श्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले श्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
श्री नितिन नबीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है।”

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img