नीतीश और चिराग आज करेंगे अपने MP के साथ बैठक

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद एनडीए घटक दलों में एक तरफ जहां ख़ुशी देखी जा रही है तो इंडिया गठबंधन के घटक दलों में भी गम नहीं है। एनडीए घटक दल के नेता सरकार बनाने के नाम पर खुश हैं तो इंडिया गठबंधन के नेता बेहतर प्रदर्शन के लिए। देश में एनडीए की सरकार लगभग तय हो चुकी है। आज दिल्ली में एनडीए संसदीय दलों की बैठक के बाद राष्ट्रपति को समर्थन पत्र सौंपा जाएगा।

इस बीच मंथन जारी है कैबिनेट में हिस्सेदारी के बंटवारा को लेकर। एक तरफ एनडीए आज दूसरी बैठक करने वाली है जबकि गुरुवार को भाजपा ने अपने शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। अब आज दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अपने दल के नवनिर्वाचित सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं तो लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अपने दल के नेताओं और सांसदों के साथ बैठक करेंगे।

दोंनो ही दलों के नवनिर्वाचित सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं। जदयू के सांसदों ने तो गुरुवार को सीएम नीतीश के आवास पर जा कर उनसे मुलाकात भी की थी।वहीं आज बैठक में आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार में दलों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

NDA संसदीय दल की बैठक आज, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा समर्थन पत्र

https://youtube.com/22scope

MP MP MP

MP

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...