NDA संसदीय दल की बैठक आज, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा समर्थन पत्र

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है और दोनों ही गठबंधन ने आंकड़ों का अपना हिसाब किताब भी पुरा कर लिया है। मामला तय माना जा रहा है कि एनडीए सरकार बनाएगी और इंडिया गठबंधन ने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है। एनडीए ने अपना नेता नरेंद्र मोदी को चुना है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री एनडीए के घटक दल के नेताओं के साथ बुधवार को बैठक कर उनका समर्थन पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

अब बातचीत चल रही है कैबिनेट में हिस्सेदारी पर। एक तरफ जहां विभिन्न दल अपनी मांगों को रख रही है तो दूसरी तरफ भाजपा अपने घटक दलों की मांग पर चर्चा में जुटी हुई है। इसी सब के बीच शुक्रवार को एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की एक बैठक नई दिल्ली में होने वाली है।

आज एनडीए संसदीय समिति की बैठक होनी है। बैठक में सभी दलों के नेता प्रधानमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे और फिर एनडीए की तरफ से समर्थन पत्र लेकर भाजपा के नेता साथ ही टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू और जदयू के नेता नीतीश कुमार राष्ट्रपति को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि नई कैबिनेट का शपथग्रहण 9 जून को होगा। वहीं राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण की तैयारी जोरशोर से चल रही है।

बक्सर के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह को शॉल और बुके देकर किया गया स्वागत

https://youtube.com/22scope

NDA NDA NDA

NDA

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...