जदयू की बैठक से नीतीश ने भरी हुंकार- विपक्ष एकजुट रहा तो 2024 में होगा बेड़ा पार

मणिपुर में जदयू के 5 विधायक के टूट पर बोले सीएम- बीजेपी नहीं कर रही संवैधानिक काम

पटना : जदयू की तीन दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी.

उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में विपक्ष एकजुट रहा तो नतीजे अच्छे आएंगे.

हम सब के एकजुट होने से अच्छे परिणाम आएंगे तो जनता के लिए भी ये बेहतर होगा.

दूसरी पार्टी के लोगों को तोड़ना गलत

मणिपुर में जदयू के छह में से 5 विधायक के टूटने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर

निशाना साधाते हुए कहा कि ये कोई संवैधानिक काम नहीं है. ऐसी चीजें पहले नहीं होती थी.

जब हमने घोषणा की कि हम गठबंधन में नहीं रहेंगे उसके बाद से ही बीजेपी तोड़कर

अपने दल में शामिल करने का काम कर रही थी. देश में नई राजनीति चल रही है.

दूसरी पार्टी के लोगों को तोड़ना गलत है. इसीलिए 2024 में पूरा विपक्ष मिलकर इन्हें सबक सिखाएगा.

5 सितंबर को दिल्ली जाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर को मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली जायेंगे.

जहां विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. वे 7 सितंबर तक दिल्ली में ही रहेंगे.

कहा जा रहा है दिल्ली में विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने पर बातचीत होगी.

सीएम नीतीश से पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप 2024 चुनावों के लिए विपक्षी दलों के

नेताओं से मिलने के लिए जाएंगे तो उन्होंने कहा कि हम दिल्ली जाएंगे. जल्दी जाएंगे.

नीतीश ने बीजेपी को दिलाई गठबंधन की याद

बता दें बिहार में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज और कल होनी है.

इस बैठक को लेकर पूरे पटना में जेडीयू के पोस्टर-बैनर लगे हुए हैं.

जब नीतीश से पूछा गया कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि जिसकी जहां मर्जी होती है, जाता है, इसमें बुराई क्या है.

तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. जब हम गठबंधन में थे तब तो किसी को नहीं लिया. बाद में उन सबको अपने यहां कर लिया. देश में इस समय लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही है. 2024 में विपक्ष एकजुट रहा तो निर्णय बहुत अच्छा आएगा.

विधायकों से पहले ही हुई थी बात- नीतीश

नीतीश ने बताया मणिपुर के जिन जेडीयू विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की है, उन सबसे पहले ही बात हो चुकी थी कि हम एनडीए से अलग होंगे. पार्टी के सभी राज्यों के विधायकों और सांसदों से बात हो गई थी. जब हमने महागठबंधन सरकार में शपथ ली थी तो इन सभी विधायकों ने खुशी जताई थी. लेकिन अब देश में जो हो रहा है, वह अच्छा नहीं है. किसी भी पार्टी को तोड़ने की कोशिश करना ठीक बात नहीं है.

मणिपुर में जदयू को लगा बड़ा झटका

बता दें कि मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा. मणिपुर में जदयू के 5 विधायक सत्तारुढ़ बीजेपी में शामिल हो गये. बीजेपी ज्वाइन करने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं. एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जदयू में शामिल हो गये थे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...