नीतीश के आरएसएस के चोले को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री दे रहे हैं समाजवादी होने का तमगा- तेजस्वी यादव

Patna-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी होने का तमगा देते ही नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही प्रधानमंत्री पर एक साथ निशाना साधा है.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी तरह से आरएसएस का चोला पहन लिया है, इसी चोले को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से समाजवादी होने का तमगा दिया जा रहा है.

कौन समाजवादी है और कौन क्या बताने से ज्यादा जरुरी यह बताना है कि बिहार के स्पेशल पैकेज का क्या हुआ? बिहार के युवाओं को मिलने वाले 19 लाख रोजगार का क्या हुआ?  उस 15 लाख रुपये का क्या हुआ जिसका ढोल पिटा गया था. स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई योजना जैसी योजनाओं का क्या हुआ.

तेजस्वी यादव ने भाजपा और जदयू पर तंज कसते हुए कहा कि संसद में दोनों गेम खेल रहे हैं. एक कहता है कि हम दे रहें, लेकिन दूसरा लेने से इंकार कर रहा है. जब  मिल रहा है तो सारा पैसा जा कहां रहा है. फिर दूसरा क्यों बोल रहा है कि कुछ मिल नहीं रहा.

कर्पूरी ठाकुर पर लिखी पुस्तक समाजवादी विचारधारा को समझने में सहायक

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...