Nitish Kumar होंगे सीएम का चेहरा तो जन सुराज को होगा फायदा…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी प्रगति यात्रा पर निकल गए हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बगहा से की। नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। एक तरफ कांग्रेस और राजद नीतीश कुमार की यात्रा को जदयू की यात्रा बता रही है तो दूसरी तरफ प्रशांत किशोर ने जन सुराज के लिए फायदेमंद बताया है।

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा के पास नीतीश कुमार के अलावा और कोई आप्शन नहीं है कि वह एनडीए का चेहरा बनाए। ऐसे में एनडीए अगर मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार को बनाता है तो इसका सबसे अधिक फायदा जन सुराज को होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के राज में अफसरशाही से त्रस्त है ऐसे में जनता एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना नहीं चाह रही है। नीतीश कुमार अगर मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तो फिर भाजपा की स्थिति 2020 में जो स्थिति जदयू की थी उससे भी बुरी स्थिति हो जाएगी।

भाजपा जानती है कि बिहार में नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं लेकिन चंद सांसदों के लोभ में भाजपा ने बिहार में नीतीश कुमार को सर पर बैठा रखा है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने लालू यादव से बिहार का सौदा किया है ताकि उसे केंद्र में सांसदों का साथ मिल सके। वही रास्ता भाजपा अपना रही है और इसका खामियाजा जदयू के साथ ही इन सभी पार्टियों का होगा और इसका फायदा बिहार में जन सुराज को मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    प्रगति यात्रा के दौरान दूसरे चरण में इस जिले में जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar
Nitish Kumar
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img