नीतीश मॉडल : पुलिस में हुआ वो सुधार, जो पूरे देश के लिए बन गई मिसाल!

पटना : एक वक्त था जब बिहार की पहचान जंगलराज और अपराध के लिए होती थी। लेकिन आज वहीं बिहार ‘सुशासन’ और ‘सशक्त पुलिस’ के मॉडल के रूप में देश के सामने खड़ा है। जो बात हम कह रहे हैं वो केवलश् शब्‍द नहीं, बल्कि आंकड़ों की जुबानी भी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बीते दो दशकों में राज्य ने जिस तरह पुलिस व्यवस्था को आधुनिक किया है, वह केवल आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की मजबूत भी मिसाल है।

DIARCH Group 22Scope News

42,000 से 1.10 लाख तक पहुंची पुलिस फोर्स

वो दौर याद कीजिए, जब बिहार में अपराधियों का बोलबाला था, पुलिस पंगु थी। पुलिस के पास न ढंग की वर्दी थी, न हथियार, न वाहन और न ही संचार के उपयुक्‍त संसाधन। जब मुख्‍यमंत्री नीतीश नीतीश कुमार ने 2005 में बिहार की बागडोर संभाली थी। तब प्रदेश में कुल पुलिसकर्मी सिर्फ 42,481 थे। आज यह संख्या 1,10,000 से अधिक हो चुकी है।

थानों की संख्या भी दोगुनी

एक आंकड़े की माने तो 2005 में करीब आठ करोड़ की आबादी पर जर्जर और अभाव ग्रस्‍त 817 थाने हुआ करते थे। जो अब बढ़कर 1,380 हो गई है, ताकि हर नागरिक को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। खास बात ये कि नए बनाए जा रहे थानों को सुविधा संपन्‍न भी बनाया जा रहा है। जहां महिला पुलिस कर्मियों के लिए समुचित व्‍यवस्‍था मौजूद होगी।

वाहनों की संख्‍या 12,000 के पार

बिहार की जनता ने यहां की पुलिस की वो हालत भी देखी है, जब उसके पास खटारा वाहन हुआ करते थे। नागरिकों की मदद के वक्‍त गाड़‍ियों का अभाव साफ नजर आता था। कभी गाड़ी स्‍टार्ट नहीं होती थी तो वाहनों की कमी की वजह से घटना स्‍थल पर पहुंचने में देर हो जाती थी। जिसका लाभ अपराधियों को मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। वो दौर समाप्‍त हो चुका है। बिहार पुलिस के पास साल 2005 में 4008 खटारा वाहन हुआ करते थे। जो मौके पर धोखा दे दिया करते थे। मगर आज 2025 तक बिहार पुलिस के पार 12048 वाहन हैं। इनमें ज्‍यादातर एसयूवी है ऑफ रोडिंग वाले वाहन है। जो किसी भी कंडीशन और किसी भी रास्‍ते पर चलने में सक्षम हैं। इन वाहनों का प्रयोग विशेष अभियान में भी किया जा सकता है।

यह भी देखें :

अब दोगुने से ज्‍यादा अतिआधुनिक हथियार

बिहार पुलिस की आधुनिकरण का इससे शानदार उदाहण नहीं होगा। जिस बिहार पुलिस के पास कभी थक चुकी थ्री नॉट थ्री की बंदूक हुआ करती थी। अब उसके पास एके 47 से लेकर इंसास और एलएमजी तक है। अगर 2005 से केवल हथियारों की ही तुलना करें तो बिहार पुलिस के पास 75602 हथियार हुआ करते थे। मगर आज बिहार पुलिसकर्मियों की संख्‍या 1.10 हजार है और डेढ़ लाख से अधिक हथियार है। बिहार पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस वक्‍त 2025 में 155857 ह‍थियार हैं।

सात मंजिला सरदार पटेल भवन आधुनिकीकरण की शान

इन सब के अलावा बिहार पुलिस की शान पटना का नया बिहार पुलिस मुख्यालय है। सरदार पटेल भवन, सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि आधुनिक बिहार का प्रतीक बन चुका है। भूकंप रोधी भी है और यहां हेलिपैड समेत तमाम तकनीकी सुविधाएं हैं। जो किसी बड़े शहरों के मुख्‍यालय से भी बेहतर है। यह आधुनिक इमारत इस बात का प्रतीक है कि बिहार ‘बुलेट’ नहीं, ‘सिस्टम’ पर भरोसा करता है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात व यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण, दिखायी हरी झंडी

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img