झमाझम बारिश के बीच CM नीतीश का भाषण सुनने पहुंचे लोग, लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 29 अक्टूबर को अपने गृह जिले में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम नीतीश ने सबसे पहले अस्थावां, फिर रहुई और उसके बाद नूरसराय में रैली को संबोधित किया। यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में लोग उनका भाषण सुनने पहुंचे थे। नालंदा जिला के अस्थावां विधानसभा के एक स्कूल में सीएम नीतीश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखी। भारी बारिश के बीच भी लोग सीएम नीतीश कुमार का भाषण सुनने के लिए डटे रहे। मुख्यमंत्री ने जदयू प्रत्याशी के लिए समर्थन भी मांगा।

goal 22Scope News

CM नीतीश ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर बोला हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी के शासनकाल का जिक्र किया और जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश ने 2005 से पहले की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में हिंदू-मुस्लिम विवाद आम बात थी। लेकिन हमारी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया और शांति-सौहार्द कायम किया है।

JDU प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

जनसभा में सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि जदयू प्रत्याशी के पक्ष में जनता को मतदान करना चाहिए। यह भी कहा कि उनकी सरकार ने 2005 से अब तक लगातार विकास कार्य किए हैं।

Nitish Nalanda 1 22Scope News

’15 साल मौका मिला, बिहार को पीछे छोड़ दिया’

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाली सरकार ने कुछ नहीं किया। 15 साल मौका मिला, फिर भी बिहार को पीछे छोड़ दिया। समाज में झगड़े-फसाद होते थे, बिजली नहीं आती थी, शिक्षा-स्वास्थ्य की हालत खराब थी। उन्होंने पत्नी और बेटों के लिए काम किया और हमने जनता के लिए काम किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश ताबड़तोड़ कर रहे जनसभाएं

इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा हमला बोल दिया है। मालूम हो, बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री लगातार एक्शन मोड में हैं। इसके साथ ही ताबड़तोड़ जनसभाएं कर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज नालंदा जिले में बिगड़े मौसम में भी उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया।

Nitish Nalanda 22Scope News

यह भी पढ़े : गायघाट की रैली में नीतीश का महागठबंधन पर हमला, कहा- नौकरी व रोजगार को लेकर कर रहे भ्रामक घोषणाएं

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...