सदन में अचानक तमतमा गए नीतीश, विपक्ष पर जमकर निकाली भड़ास

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज मॉनसून सत्र का तीसरा दिन है लेकिन विपक्ष के भारी हंगामे के चलते सदन दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भारी हंगामे के चलते सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सदन में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम मंत्री और विपक्ष के नेता मौजूद थे।

सदन में सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के रवैये के चलते गुस्सा गए और विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। कल लोकसभा में सरकार के तरफ से आम बजट पेश किया गया था। जिसमें बिहार को विशेष पैकेज के रूप में बड़ी योजनाओं की सौगात दी गई थी। इसी बारे में नीतीश कुमार सदन में जवाब दे रहे थे लेकिन विपक्षी पार्टी उनकी बातों को नहीं सुन रहे थे केवल हंगामे कर रहे थे। विपक्षी पार्टी सदन के बाहर भी मेन गेट पर प्रदर्शन करते दिखाई दिए।

केंद्रीय बजट पास होने के बाद बिहार को 59 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया। जिसको लेकर आज सदन के तीसरे दिन भी विपक्ष के तमाम विधायकों ने केंद्र सरकार और बिहार के नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र का तीसरा दिन, आज भी हंगामे का आसार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...