एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन ने कहा- मोदी-नीतीश राज में लालटेन से LED युग में पहुंचा बिहार

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मंत्री नितिन नवीन, मोदी-नीतीश राज में लालटेन से एलईडी युग में पहुंचा बिहार

दरभंगा : अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के मुच्छैता बुनियादी विद्यालय परिसर में आयोजित एनडीए कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री एवं बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि आज बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई पहचान बना रहा है।

मोदी-नीतीश राज में लालटेन से LED युग में पहुंचा बिहार – मंत्री

विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 2005 से पहले का लालटेन युग बिहार की महिलाओं को घर से बाहर निकलने तक से रोकता था लेकिन आज वहीं महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदारी निभा रही हैं। बिहार लालटेन से निकलकर एलईडी युग में प्रवेश कर चुका है। पुल, फ्लाईओवर और छह-लेन सड़कों का निर्माण इस बात का सबूत है कि राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जमीन के बदले रोजगार देने वाले करते हैं विकास की बात – नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार में हमेशा अफवाह फैलाने का काम किया है। आज वे रोजगार की बात करते हैं। जबकि हकीकत यह है कि जिन्होंने जमीन के बदले बिहार के युवाओं को रोजगार देने का छल किया। वे खुद अब अपने लिए राजनीतिक रोजगार ढूंढ़ रहे हैं।

लालटेन युग में जीने वाले महिला सम्मान की बात क्या जाने – मंत्री नितिन नवीन

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जिन्हें बिहार का विकास पहले कभी दिखाई नहीं दिया, उन्हें आज भी नहीं दिख रहा है। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने बिहार को अंधकार में धकेला और आज भी महिलाओं का सम्मान करना नहीं सीखा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी करना, राजद की घटिया सोच और संस्कार हीनता को उजागर करता है। बिहार की जनता ऐसे लोगों को बख्शने वाली नहीं है और आने वाले चुनाव में इसका कड़ा जवाब देगी।

मंत्री नितिन ने कहा- डबल इंजन सरकार से ही होगा बिहार का विकास, गालीबाज RJD का होगा सफाया

मंत्री ने कहा कि एनडीए ही बिहार को मजबूती से आगे ले जा सकता है क्योंकि एकता में ही शक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। मुफ्त बिजली बिल की योजना हो, छह-लेन सड़कें हो या महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम, हर पहल इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। वहीं उन्होंने साफ कहा कि गालीबाज राजद का जल्द ही राजनीतिक अंत होने वाला है। कार्यकर्ता सम्मेलन में दरभंगा सांसद गोपाल ठाकुर समेत एनडीए के कई नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़े : मंत्री नितिन नवीन ने कहा- ‘बांकीपुर के विकास से बिहार को मिलेगी नई पहचान, विकसित व व्यवस्थित पटना का बनेगा नया परिचायक…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...