ARA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज समाधान यात्रा के तहत भोजपुर पहुंचेंगें. इस दौरान मुख्यमंत्री भोजपुर के लोगों को बायो फ्लॉक एक्वा टूरिज्म, डिजिटल क्लासरूम और कचरा प्रबंधन की सौगात देंगे. नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. सीएम की सुरक्षा के लिए कोईलवर-संदेश से आरा तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं.

नीतीश की समाधान यात्रा – भोजपुर के कई क्षेत्रों में आयेजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
सीएम नीतीश कुमार भोजपुर जिले के कोईलवर, संदेश और जिला मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सबसे पहले जिले में प्रवेश करने के बाद कोईलवर के सकड्डी से कार्यक्रम शुरू होगा. यहां बायो फ्लॉक का उद्घाटन और एक्वा टूरिज्म के कार्य का शिलान्यास करेंगे. यहां के बाद
धनडीहा स्कूल का निरीक्षण और संदेश में नल जल योजना का निरीक्षण करने के साथ कचरा प्रबंधन का उद्घाटन करेंगे.
इसके बाद सीएम और डिप्टी सीएम वहां से आरा के लिए प्रस्थान करेंगे.
आरा में जीविका दीदियों के द्वारा बनाए गए विशेष स्टॉल का निरीक्षण
और संवाद करने के बाद जिला स्तरीय बैठक में पहुंचकर समीक्षा
बैठक करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर कोईलवर, संदेश
और आरा निगम क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं.
- Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ 50 हजार रुपये का पुरस्कार, जानिए किस प्रतियोगिता में मिली जीत
- Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार तीन लोगों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते? कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कृषि उद्यमिता पर दिया जोर
Highlights

















