नित्यानंद ने कहा- गरीब के बेटे को कमजोर करने की साजिश को हम नहीं करेंगे बर्दाश्त

पटना : भाजपा ने आज राजधानी पटना के बापू सभागार में शनिवार को वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि गरीब के बेटे को कमजोर करने की साजिश को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज गरीब बेटा प्रधानमंत्री बने है तो राहुल गांधी, लालू प्रसाद जैसे लोग गाली देकर अपमानित करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजना चला रहे है। उन्होंने कहा कि इस देश के गरीब वर्षों से इस इंतजार में थे कि कब गरीब का बेटा आए और गरीबों का कल्याण हो। आज मोदी जी गरीबों का आवाज बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि राजद आज जदयू को तोड़ने में लगा हुआ है। लेकिन इससे भाजपा को कोई मतलब नहीं है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब के बेटे को कमजोर करने की साजिश का बदला गरीब अवश्य लेंगे। राज्यसभा के सांसद सुशील कुमार मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आने वाला है तो नीतीश विशेष राज्य का कटोरा लेकर निकल गए हैं, आखिर सात साल वह कहां थे।

उन्होंने कहा कि वित्त आयोग विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर चुका है। अब किसी भी राज्य को स्पेशल स्टेटस नहीं मिल सकता है। मोदी ने कहा कि बिहार में 75 साल से कांग्रेस, राजद और जदयू की सरकार रही है। लोग गरीब हैं तो कौन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश बिना विशेष राज्य के दर्जे के विकसित राज्यों की श्रेणी की दौड़ में है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में थी तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिहार की सात गुना अधिक मदद कर रही है। बिहार को एक लाख 40 हजार का पैकेज दिया गया। चुनाव आ रहा है तो नीतीश कटोरा लेकर विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2024 और 2025 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो 10 साल में बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में गुंडा राज स्थापित हो गया गया है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार गरीबों के उत्थान के लिए शहरों से लेकर गांव तक में योजनाएं चला रही हैं।

सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में सम्मान हम सब की जिम्मेदारी है। आज बिहार में भ्रष्टाचार की नदियां बह रही है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार लोगों का हुनर बढ़ाकर सम्मान देने की कोशिश कर रही है। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा सभी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कई वीरों, वीरांगनाओं को भूला दिया गया था, लेकिन भाजपा उन सभी को सम्मान देने का काम कर रही हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन प्रवीण तांती ने किया।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की...

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग,...

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...