उपेंद्र कुशवाहा के बैठक बुलाने पर बोले नीतीश,ध्यान देने की जरूरत नहीं

किसी और के इशारे पर बयानबाजी कर रहे उपेंद्र कुशवाहा – नीतीश

बांका : समाधान यात्रा के तहत बांका पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों के सवाल पूछने पर उन्होने कहा कि इस बारे में वो बोलना नहीं चाहते लेकिन आपने पूछ दिया तो जवाब देना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा तीन बार पार्टी छोड़कर गए और वापस आए. फिर भी हमने उन्हे स्वीकार किया. स्वीकार ही नहीं किया बल्कि इज्जत भी दी. मेरे कहने पर पार्टी के लोग उनको लेकर सहमत हुए थे.

jgjgjgjhjkhjk 22Scope News

उनको विधायक बनाया, राज्यसभा भेजा लेकिन आज वो बेवजह की बयानबाजी पर उतर आए हैं.

कुशवाहा तीन बार गए और लौटे, हमने उन्हे स्वीकार किया और इज्जत दी-नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि दो महीने पहले तक तो सब ठीक चल रहा था लेकिन इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा का रंग बदल गया.

नीतीश कुमार ने कहा कि जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा रोज-रोज बयानबाजी कर रहे हैं उससे स्पष्ट होता है कि इशारा कहीं और से मिल रहा है.

उन्होने कहा कि उनकी बयानबाजी से जो प्रचार हो रहा है उसका फायदा किसे मिल रहा है ये भी सबको पता चल रहा है.

नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर एक बार फिर से अपना पुराना स्टैंड दोहराते हुए कहा कि वो जहां जाना चाहें जा सकते हैं. उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

मुख्यमंत्री से उपेंद्र कुशवाहा के उस पत्र के बारे में पूछा गया था जिसके जरिए उन्होने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है.

उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया था जिसमें पार्टी की कमजोर होती स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए बैठक की बात कही गई थी.

उन्होने कहा कि नीतीश कुमार उनकी बात सुन नहीं रहे और पार्टी की स्थिति लगातार खराब हो रही है इससे कार्यकर्ता काफी चिंतित है.

उन्होने राजद से नीतीश कुमार की डील की बात भी उठाते हुए कहा है कि बैठक में इसपर भी चर्चा होगी.

Saffrn

Trending News

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img