Property Registration के लिए नहीं लगाना होगा कार्यालयों का चक्कर, छत्तीसगढ़ सरकार ने धोखाधड़ी से बचाने के लिए…

रायपुर: संपत्ति रजिस्ट्री के लिए अब लोगों को न तो कार्यालयों के चक्कर काटने होंगे और न ही किसी धोखाधड़ी के शिकार होंगे। इसके लिए अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने एक एप लांच किया है। एप का नाम है ‘सुगम एप’। इस एप के लांच होने के बाद लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गुरुवार को जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ‘सुगम एप’ 21 अक्टूबर को लांच किया गया था। इस एप के लांच करने का मुख्य उद्देश्य है संपत्ति रजिस्ट्रेशन में लोगों को सुविधा देना। इस एप के जरिए लोग पारदर्शी तरीके से घर बैठे अपनी संपत्ति रजिस्ट्री करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत तक में 1200 लोगों ने इस एप में अपना रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अक्सर प्रॉपर्टी संबंधी शिकायतें आती रहती थी। राज्य में अक्सर लोग धोखाधड़ी का शिकार होते थे। कई बार ऐसी खबरें आती थी कि एक ही संपत्ति को अलग अलग खरीददारों को बेच दिया जाता था। इस तरह की घटनाओं से अदालती मामलों में काफी वृद्धि होती थी।

राज्य सरकार ने लोगों को हर सुविधा देने के अपनी प्रतिबद्धता के साथ ही इस एप को लांच किया है जिसके तहत अब लोगों धोखाधड़ी से बचेंगे साथ ही उन्हें बेवजह अब कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाना होगा।

यह भी पढ़ें-  Punjab में कच्चे कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, इस कानून को राज्यपाल ने दी मंजूरी

https://youtube.com/22scope

Property Registration Property Registration Property Registration

Property Registration

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...