ऑपरेशन लंगड़ा : एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या गिरफ्तार, पुलिस को देख करने लगा फायरिंग, पैर में लगी गोली

पटना सिटी : पटना सिटी में आज यानी 11 फरवरी की सुबह अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सुबह ही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की गई। जिसका उद्देश्य राज्य में सक्रिय शातिर अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसना है। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी सूर्या ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें अभियुक्त के पैर में एक गोली लगी है। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूर्या लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था – पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूर्या लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था और उस पर डकैती, अवैध हथियार रखने, शराब तस्करी समेत करीब 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और कई जिलों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Patna Police 2 2 22Scope News

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, आज सुबह स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पटना के गायघाट इलाके में छुपा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से भी आया हुआ था। एसटीएफ ने उसके मूवमेंट पर नजर रखी, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। यह मुठभेड़ अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति और कार्रवाई का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

Patna Police 1 1 22Scope News

पुलिस ने अपराधी के पास से बरामद की पिस्टल

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूर्या के पैर में गोली मारकर उसके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल बरामद किया है। पुलिस की देख रेख में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी खाजेकलां का रहने वाला है। अतिरिक्त बल की तैनाती कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गायघाट इलाके में पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Patna Police 2 22Scope News

अपराधियों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब – पूर्वी नगर SP परिचय कुमार

पूर्वी नगर एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बिहार में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है। ताकि लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त किया जा सके। अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस यह अभियान चला रहा है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस उन्हीं की भाषा में जवाब दे रही है। अब गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से भाग रहे थे दो लोग, बैग से मिले 32 लाख…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!