अब देश में चुनाव नहीं होने देगी भाजपा, खतरे में आजादी : ममता बनर्जी

कोलकाता: खतरे में आजादी – लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी भाजपा के घोषणापत्र पर सोमवार को इंडी गठबंधन की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आक्रामक लहजे पर हमला बोला है। सोमवार को कूचबिहार अपने प्रत्याशी के समर्थन में रासमेला ग्राउंड पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता के निशाने पर मुख्य रूप से भाजपा और उसके घोषणापत्र के अहम बिंदु रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वन नेशन, वन इलेक्शन वाली जो बात अपने घोषणापत्र में कही है, उससे साफ है कि इस बार केंद्रीय सत्ता में भाजपा के आने के बाद देश में फिर से चुनाव नहीं होगा। देश का संघीय ढांचा खत्म होगा और राज्यों का अस्तित्व नहीं रहेगा।

वाइल्ड वादी 4 22Scope News

ममता ने कहा – तानाशाही सरकार वाले दौर का संकेत साफ, खतरे में आजादी

भाजपा की जो तैयारी है, उसमें स्वेच्छाचारी और तानाशाही सरकार वाले दौर का संकेत साफ है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या किसी अन्य राष्ट्रीय भाजपा नेता का नाम लिए बिना ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणापत्र पर भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया। कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन का सीधा मतलब है कि एक नेता, एक भोजन,

एक भाषा और एक भावना यानी वे देश इतिहास – भूगोल सब बदल देंगे। वे जिस नीति की बात कर रहे हैं, वह देश के आम नागरिकों की उस आजादी के लिए खतरा है जो संविधान ने दी हैं। कौन कब क्या खाएगा, कब खाएगा, क्या करेगा, सब वे ही तय करेंगे। आदिवासियों की पहचान लुप्त करने की तैयारी है। खतरे में आजादी खतरे में आजादी

GOAL Logo page 0001 22Scope News

इसके बाद ममता ने युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए भाजपा के मुद्रा योजना को भी ममता बनर्जी ने निशाने पर लिया। कहा कि लोन की राशि बढ़ाने के सपने दिखाए जा रहे हैं लेकिन कोई यह तो बताए कि लोन मिलता कब है, चक्कर काटते-काटते लोग परेशान हो जाते हैं। इसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार पर भाजपा पर तीखा हमला बोला।

कहा कि घोटाला या भ्रष्टाचार तृणमूल कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा करती है। वे गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों में हुए आर्थिक घपलों पर नजर फेर लेते हैं लेकिन बंगाल का नाम लेकर कोसते हैं। उनसे मांग है कि दम हो तो श्वेत पत्र जारी करके बताएं कि बंगाल में कब कहां कितनी अनियमितता हुई है और उसके बारे में संबंधित आयोगों ने क्या रिपोर्ट दी है।

 Also Read : देश में CAA लागू होने पर ममता बनर्जी ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा…

खतरे में आजादी

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img