अब बिना डैक कोड नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, गैस कंपनियों ने की अनिवार्य

रांची: अब रसोई गैस सिलिंडर की डिलिवरी बिना डैक (Delivery Authentication Code) कोड के नहीं मिलेगी। गैस कंपनियों ने 15 जून से इसे अनिवार्य कर दिया है और सभी एजेंसियों को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। इस कदम का मकसद गैस सिलिंडर की चोरी और फर्जी डिलिवरी पर लगाम लगाना है।

डैक कोड एक चार अंकों का सुरक्षा कोड होता है जो गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। जब डिलिवरी वेंडर सिलिंडर लेकर घर आता है, तो ग्राहक को यह कोड बताना होगा, तभी सिलिंडर दिया जाएगा।

मोबाइल नंबर और केवाइसी जरूरी

जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अब तक अपडेट नहीं हैं, उन्हें अपने संबंधित गैस एजेंसी शोरूम में जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। वहीं जिन ग्राहकों ने अब तक केवाइसी (KYC) नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद ही डैक कोड मिल सकेगा।

क्या होगा फायदा?

इस नई व्यवस्था से सिर्फ वास्तविक ग्राहकों को ही सिलिंडर मिल पाएगा। कोई वेंडर या गैस एजेंसी का कर्मचारी बिना कोड के किसी अन्य को सिलिंडर नहीं दे सकेगा। पहले कई बार बिना कोड के भी सिलिंडर डिलिवर कर दिए जाते थे, जिससे गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

क्या है डैक कोड?

डैक कोड (DAC) एक चार अंकों का कोड है जो रसोई गैस की बुकिंग के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आता है। गैस डिलिवरी के समय उपभोक्ता को यह कोड बताना अनिवार्य होगा, तभी उसे गैस सिलिंडर मिलेगा।

Mandar Pratibha Samman 2026: क्या मांडर के 231 मेधावी छात्रों का...

Mandar Pratibha Samman 2026: रांची जिले के मांडर में BRC कॉम्प्लेक्स में आयोजित 'भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह 2026' में मैट्रिक...

सीतामढ़ी सदर अस्पताल का DM रिची पांडे ने किया औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी सदर अस्पताल का जिलाधिकारी रिची पांडे ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई...

मुख्यमंत्री ने कहा- मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना प्रायोरिटी कॉरिडोर के अंतर्गत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं...