अब राजद और तेजस्वी ही है बिहार का भविष्य- जगदानंद सिंह

Patna– राजद का विनाश नहीं होने वाला, बल्कि राजद और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही अब बिहार का भविष्य है. यह कहा है प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने. दरअसल जगदानंद सिंह जदयू के उपेन्द्र कुशवाहा के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थें, जिसमें उन्होने राजद के संसदीय बोर्ड की बैठक में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि राजद (Rjd)में सिर फुटोब्बल की स्थिति है. सब कुछ बिखरता हुआ नजर आ रहा है, राजद विनाश के कगार पर है.

Idea of india के कारण संसदीय बोर्ड की बैठक में नहीं आए तेजस्वी

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार को बचाने के लिए जरुरी है कि कुर्सी पर बैठे लोग अपनी कुर्सी को छोड़े. कल की संसदीय बोर्ड की बैठक से तेजस्वी यादव के गायब रहने के सवाल पर कहा कि तेजस्वी कल ही पटना आए थें, और कल ही उन्हे भारत के भविष्य के लिए लंदन जाना था. इसके कारण वह उपस्थित नहीं हो सके.
राज्य सभा जाने वालों में अपने नाम की चर्चा पर विराम लगाते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि मुझे जहां जाना था, चला गया, अब नई पीढ़ी की बारी है, अब हमारा काम मार्गदर्शन करना है.

लिफाफे में बंद है भारत का भविष्य

कल के संसदीय बोर्ड की बैठक में मिले लिफाफे पर कहा कि उस लिफाफे में बहुत कुछ है. इसमें बिहार के लिए बहुत कुछ है. समय आने पर बताऊंगा. मीसा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के सवाल पर कहा कि अभी उसका समय नहीं आया है, समय आने पर फैसला किया जाएगा.

राजद में है सिर फुटोब्बल की स्थिति

इस बीच जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि समय आने पर राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. सारा फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना है. जब समय आएगा तब इसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी.

राजद संसदीय बोर्ड से तेजस्वी यादव के गायब रहने पर कहा कि राजद में सिर फुटोब्बल की स्थिति बनी हुई है. आने वाले दिनों में इसी सिर फुटोब्बल से पार्टी का विनाश होगा.
ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण पर उन्होंने कहा कि यह सब उत्तर प्रदेश में ही रहने दीजिए, हमारा बिहार इन सब से काफी दूर है.

रिपोर्ट शक्ति

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img