अब झारखंड में साइबर अपराधियों की खैर नहीं, ऐप रखेगा नजर

रांचीः झारखंड में अब साइबर अपराधियों की खैर नहीं है। राज्य में इन दिनों साइबर अपराधियों को हौसले बुलंद हो गए है। आए दिन राज्य में साइबर अपराध की घटनाएं ज्यादा ही बढ़ गए हैं। इसे रोकने के लिये अब राज्य सरकार की पुलिस भी तैयार हो गई है।

झारखण्ड से साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा करवाई की तैयारी की गई है। रांची में जॉइंट साइबर कोऑर्डिनेशन टीम के पहले रीजनल कांफ्रेंस में साइबर अपराध से निपटने के लिए ज्वाइंट एजेंडे पर मुहर लगाई गई।

डीजीपी ने प्रतिबिंब एप्प लॅान्च

साइबर अपराधियों से निबटने के लिए झारखंड पुलिस को बड़ा हथियार मिला है। झारखंड पुलिस ने प्रतिबिंब एप्प लॅान्च किया है। झारखंड के डीजीपी ने प्रतिबिंब ऐप का उद्घाटन किया। अब इस एप्प के जरिए साइबर अपराधियों को ट्रैक करना आसान होगा।

इस ऐप में साइबर अपराधियों के नंबर डालने पर अपराधियों का लोकेशन पता चलेगा। राजधानी रांची में साइबर फ्रॉड पर राज्यभर में नकेल कसने को लेकर वर्कशॉप चल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर देश भर में साइबर अपराध के अलग अलग मॉड्यूल को ब्रेक करने छह राज्यों वेस्ट बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और यूपी की पुलिस के साथ काम करेगी। वहीं पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ एमएचए ,सीबीआई ,ईडी ,आरबीआई और डीआईबी के अधिकारियो ने शिरकत की।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img