साइबर अपराधियों को ट्रैक करेगा प्रतिबिंब ऐप, उदघाटन आठ को

रांची: साइबर अपराधियों को ट्रैक करने के लिए सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता ने एक ऐप (प्रतिबिंब) तैयार किया है. इस ऐप को चालू कराने के लिए आठ नवंबर को इसका उदघाटन किया जा सकता है. इस दिन साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिए झारखंड सहित देश के छह राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक रांची में होनी है.
जानकारी के अनुसार ऐप में किसी साइबर अपराधी के मोबाइल नंबर को डालने पर उसका लोकेशन ऐप में आ जाता है. इसके माध्यम से आसानी से किसी किसी स्थान पर छिपे साइबर अपराधी को ट्रैक किया जा सकता है.

सीआइडी द्वारा ऐप के माध्यम से दूसरे राज्यों की पुलिस को भी साइबर अपराधियों को ट्रैक करने की सुविधा प्रदान की जायेगी जानकारी के अनुसार भारत सरकार गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इंडियन साइबर क्राइम को- ऑर्डिनेशन सेंटर ने देश के विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नंबर को हासिल कर ऐप के जरिये साइबर अपराधियों को ट्रैक करने के लिए ट्रायल के रूप मैं सीआइडी को ऐप उपलब्ध कराया था.

ट्रैकिंग के दौरान पाया गया कि वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों में रोजाना कम से ढाई हजार और अधिकतम तीन हजार साइबर अपराधी सक्रिय रहते हैं. ऐप के आरंभ होने के बाद झारखंड के साइबर अपराधियों की मैपिंग करके संबंधित जिला के एसपी को कार्रवाई के लिए भेजा जायेगा.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...