अब नेपाल जाकर नहीं भरवा सकते हैं पेट्रोल-डीजल, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

पटना : अब नेपाल जाकर नहीं भरवा सकते हैं पेट्रोल-डीजल बिहार के लोग

अब नेपाल जाकर पेट्रोल-डीजल नहीं भरवा सकते हैं.

इसके पीछे का वजह अगर आप जान जाएंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे.

वजह ये है कि एक तरफ जहां भारत सरकार ने तेल की कीमतों में कटौती की है,

वहीं नेपाल में इजाफ देखने को मिल रहा है.

आमतौर पर नेपाल में बिहार की तुलना में पेट्रोल-डीजल 15 से 25 लीटर रुपये तक सस्ता मिलता था,

जबकि नेपाल में भारत से ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होती है.

बीते दिनों भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती करते हुए आम जनता को राहत दी. वहीं, नेपाल में लगातार दूसरे हफ्ते दस रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए. इसके पीछे की वजह रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को बताया गया है.

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी

नेपाल ऑयल निगम ने रविवार देर रात से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की, जिसके बाद से बिहार के सिमाई इलाके के पेट्रोल पंप संचालक बड़ी राहत की सांस ले रहे हैं. रक्सौल के पंप मालिक ने बताया कि पिछले कई सालों के बाद सोमवार से नेपाल की अपेक्षा बिहार में पेट्रोल तकरीबन चार रुपये सस्ता मिलेगा. वहीं, डीजल भी नेपाल से सात रुपये सस्ता मिलेगा. ऐसे में जो बिहार के लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने नेपाल की सीमा में जाते थे, वे अब अपने इलाके के ही पेट्रोल-डीजल पंप पर तेल भरवा सकेंगे.

भारत में लोगों को मिली राहत

बता दें कि भारत सरकार ने पेट्रोल में 8.99 रुपये, डीजल के दाम में 7.03 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है. इसके अलावा, नेपाल ऑयल निगम लिमिटेड ने पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर दस रुपये दाम बढ़ गए हैं. इसकी वजह से नेपाल की तुलना में रक्सौल में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है.

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...