मधेपुरा में NSUI ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, कहा राज्य में छात्रावासों की स्थिति…

मधेपुरा: मधेपुरा के कला भवन परिसर में NSUI के छात्रों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना की अगुवाई NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने की। धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर चलाये जा रहे संविधान लीडरशिप अभियान के तहत 15 मई को बिहार के 75 स्थानों पर हॉस्टल और टाउन हॉल में शिक्षा न्याय संवाद का आयोजन किया गया था। इस दौरान कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों की बदहाली की शिकायत छात्रों ने दर्ज कराई थी।

LN Mishra 1 22Scope News

NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों का कहना है कि राज्य के छात्रावास कैदखाना बन कर रह गया है जहां छात्रों का दमन किया जाता है। छात्रावासों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी मुलभुत सुविधाओं का घोर अभाव है। NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कल्याण पदाधिकारी छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। छात्र प्रतिनिधियों को छात्रावासों में जाने से रोका जाता है ताकि उसकी सच्चाई सामने नहीं आये। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, खेतिहर मजदूर के बच्चे शिक्षा के लिए हर महीने मोटी रकम चुका कर किराये पर कमरा लेकर रहने के लिए मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के माई बहिन मान योजना को लेकर घर घर जा कर संवाद कर रहे कार्यकर्त्ता, गया जिलाध्यक्ष ने कहा…

मधेपुरा में 4 छात्रावास संचालित है लेकिन इसकी क्षमता बहुत कम छात्रों की है। अभी जरुरुत है सभी छात्रावासों की क्षमता वृद्धि की जाये और जब तक हमारी यह मांगें पूरी नहीं होगी तब तक हमारा आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, झारखंड पुलिस में तैनात है आरोपी…

मधेपुरा से रमन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img