Advertisment

कांग्रेस के माई बहिन मान योजना को लेकर घर घर जा कर संवाद कर रहे कार्यकर्त्ता, गया जिलाध्यक्ष ने कहा…

गयाजी: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए अभी से घोषणाओं की बौछार करने में जुट गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की महिलाओं को अपनी तरफ करने के लिए माई बहिन मान योजना की घोषणा की तो कांग्रेस ने उस घोषणा को हथिया लिया।

कांग्रेस एक कदम आगे बढ़ते हुए माई बहिन मान योजना के लिए महिलाओं का निबंधन शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक के नेता इस योजना के प्रचार प्रसार में जुट गये हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता अब घर घर जा कर महिलाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और माई बहिन मान योजना की जानकारी दे रहे हैं।

गयाजी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने महसूस किया कि देश के कई राज्यों में महिलाओं को महंगाई से राहत देने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है लेकिन बिहार में कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहा। इसी के मद्देनजर उन्होंने माई बहिन मान योजना को गारंटी योजना के तहत लाया। कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि अगर सत्ता में आने के बाद भी योजना लागू नहीं होती, तो महिलाएं सीधे फोन कर जवाब मांग सकेंगी, यह गारंटी राहुल गांधी की है। फोन नम्बर गारंटी योजना के फॉर्म पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, झारखंड पुलिस में तैनात है आरोपी…

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस योजना को ज़मीन पर उतारने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। हर घर में पहुंच कर वे महिलाओं को योजना की जानकारी दे रहे हैं और संबंधित कागजात भी बांट रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस महिला समिति की जिलाध्यक्ष पिंकी कुमारी और नेत्री रिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। कहा कि कांग्रेस इसे एक भरोसेमंद वचन के तौर पर पेश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM का दो दिवसीय दौरा रहा फ्लॉप, राजद कांग्रेस ने एक सुर में कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...