हटाए गए NTA के महानिदेशक, आज होने वाली नीट परीक्षा भी स्थगित

नई दिल्ली: नीट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देर रात नीट परीक्षा में धांधली का मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंप दी है। मामले अब सीबीआई के साथ भी ईडी भी जांच कर सकती है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने आज होने वाली नीट की परीक्षा भी स्थगित कर दी है। इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक सुबोध सिंह को भी पद से हटा दिया है और इसरो के प्रमुख के राधाकृष्णन की अगुवाई में एक सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

एनटीए के महानिदेशक सुबोध सिंह को उनके पद से हटा कर अगले आदेश तक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ में रखा है। एनटीए की जिम्मेदारी अब भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को दी है। इसके साथ ही एनटीए के काम की समीक्षा के लिए एक सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसकी अगुवाई इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन करेंगे। देर रात शिक्षा मंत्रालय ने नीट पेपर लीक के बाद इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि हम पारदर्शी और त्रुटि रहित परीक्षा करवाने के पक्षधर हैं। अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा मंत्रालय बिहार पुलिस को पेपर लीक से जुड़े मिले सबूतों के आधार पर नीट परीक्षा रद्द नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics में प्रवेश मिलने पर भावुक हुई श्रेयसी सिंह, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

NTA NTA NTA NTA NTA

NTA

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...