हजारीबागः हजारीबाग के नवनियुक्त SP से NTPC परियोजना प्रमुख ने आज मुलाकात की। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख नीरज जलोटा ने हजारीबाग के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह से औपचारिक भेंट की।
ये भी पढ़ें- धनबाद ACB बड़ी कार्रवाई, 4000 रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया क्लर्क
इस दौरान उन्होंने एसपी हजारीबाग के साथ परियोजना से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की और इस बात को दोहराया कि जिला प्रशासन के सहयोग से NTPC अपने क्रियाकलापों को सुचारू रूप से जारी रखेगा। परियोजना प्रमुख ने आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे हैं कदमों की भी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी।
मनोज रतन चोथे से भी की मुलाकात
पुलिस अधीक्षक के अलावा परियोजना प्रमुख नीरज जलोटा ने निवर्तमान हज़ारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें एनटीपीसी की ओर से उनकी पदोन्नति और डीआइजी स्पेशल सेल झारखंड पुलिस के रूप में पोस्टिंग होने पर बधाई दी।
जलोटा ने निवर्तमान एसपी को उनके कार्यकाल के दौरान हज़ारीबाग़ में एनटीपीसी के कोयला खनन परियोजनाओं को निरंतर सहयोग देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मनोज रतन चोथे ने भी एनटीपीसी द्वारा हज़ारीबाग पुलिस को उसकी विभिन्न पहलों के लिए दिए गए समर्थन के लिए परियोजना प्रमुख को धन्यवाद दिया।
इस दौरान पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना और वरिष्ठ प्रबंधक एचआर, मोहित कोतवाल भी मौजूद रहे।







