धनबाद ACB बड़ी कार्रवाई, 4000 रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया क्लर्क

धनबादः धनबाद ACB ने इस वर्ष का पहला ट्रैप करते हुए शुक्रवार को धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क उमेश सिंह को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

धनबाद एसीबी 22Scope News

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीबी धनबाद के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित जोड़ाफाटक निवासी उदय कुमार गुप्ता को सिविल सर्जन कार्यालय से अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाना था।

दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत

लेकिन सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क उमेश सिंह के द्वारा इसके एवज में उदय गुप्ता से चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद उदय कुमार ने इसकी लिखित शिकायत धनबाद एसीबी से को दी।

उनके लिखित शिकायत के सत्यापन के बाद आज एसीबी ने उमेश सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय से ही चार हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप 

इसके बाद एसीबी की टीम ने गिरफ्तार क्लार्क के कार्यालय और आवास को भी खंगाला। फिलहाल एसीबी आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार उमेश सिंह को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

ये भी पढ़ें-आदिवासी विरोधी है हेमंत सरकार: सुजान मुंडा 

एसीबी सीएस कार्यालय में क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। कार्यालय में अन्य कर्मी काम छोड़ फरार हो गए हैं। गिरफ्तारी के बाद भी ACB उसके अन्य ठिकानों पर छानबीन कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी...

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...

Gumla DC Review Meeting: गुमला में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जानिए...

Gumla DC Review Meeting: गुमला जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता...