एनटीपीसी ने हजारीबाग स्थित मेगालिथ स्मारक के विकास की पहली किस्त उपायुक्त को सौंपे…

हजारीबागः एनटीपीसी ने हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड स्थित अति प्राचीन “मेगालिथ” स्मारक के विकास हेतु पकरी बरवाडीह परियोजना द्वारा 50 लाख रुपए आज हजारीबाग उपायुक्त को सौंप दिया गया। इस स्मारक के विकास के लिए तीन करोड़ रुपए की राशि प्रदान किया जाने वाला है। जिसकी प्रथम किस्त आज दिया गया।

यह सहयोग इस स्मारक स्थल के विकास के साथ ही बड़कागांव को एक पर्यटक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए दिया जा रहा है। ताकि आने वाले दिनों में इस स्थल को ज्यादा से ज्यादा से लोग जान सके। मालूम हो कि बड़कागांव स्थित सुप्रसिद्ध मेगालिथ खगोलीय विज्ञान का भारत के सबसे प्राचीन मेगालिथ में से एक है।

3000 साल पुराना है यह स्मारक

माना जाता है कि यह मेगालिथ करीब 3000 साल पुराना है। प्राचीन काल में इसका उपयोग विषुव का निरीक्षण करने के लिए किया जाता था। जानकारों के अनुसार इस स्थान पर दो प्रमुख मेन्हीर यानि खड़े पत्थर हैं, जो अंग्रेजी वर्णमाला के वी(V) आकार बनाते हैं। विषुव (दिवस और रात्रि लगभग बराबर)  के दिनों में, सूर्य इन दोनों पत्थरों के ठीक बीच में उगता है, जिससे एक शानदार दृश्य बनता है।

यह ऐतिहासिक स्थल बड़कागाँव एनटीपीसी कोल परियोजना क्षेत्र के अंर्तगत आता है, जिसके संरक्षण तथा इस स्थल के विकास के लिए एनटीपीसी पकरी बरवाडीह ने आने वाले खर्च की पहली किस्त उपायुक्त को सौंप दिया। इससे पहले भी कंपनी के द्वारा आसपास के कई गांव में पक्की सड़कों का निर्माण, जल की व्यवस्था के लिए डीप बोरवेल, हैंड पंप इत्यादि दी गई है।

इसके साथ ही परियोजना प्रभावित गांवों में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं मुफ्त दवाइयां के अलावा बच्चों के प्रशिक्षण के लिए औद्योगिक एवं प्रशिक्षण केंद्र भी चलाया जा रहा है जहां पर सैकड़ो बच्चे प्रशिक्षित हो रहे हैं। इसके साथ ही साथ कंपनी को द्वारा इस क्षेत्र में कई विकास कार्य किये जा चुके हैं।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img